युवक नदी में लापता एनडीआरफ कर रही तलाश

1001298724.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र
midia hows

Bihar18news
सिवान नवीगंज बिहार नदी में डूबा युवक तलाश जारी

सिवान=नविगंज
नदी में डूबने से युवक लापता NDRF की खोजबीन जारी

नविगंज प्रखंड के पकड़ी तिवारी टोला निवासी अमन कुमार तिवारी की नदी में लापता की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अमन नदी के किनारे गया था, जहां धर्मदारी नदी में वह अचानक गहराई में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी। मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंचकर खोजबीन अभियान शुरू कर चुकी है। लेकिन पता नहीं चला तो एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि अमन

तिवारी एक होनहार और मिलनसार युवक था, जिसकी उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है। परिवार के लोग घटना के बाद से बदहवास हैं। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर खोज कार्य में मदद कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि शव बरामद होते ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

  • पूरी कर परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल, नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस हादसे ने पूरे नविगंज प्रखंड में शोक और स्तब्धता का माहौल पैदा कर दिया है।

    #नविगंजप्रखंड #पकड़ी_तिवारी_टोला #अमन_कुमार_तिवारी #धर्मदारी_नदी #डूबनेकीघटना #स्थानीयखबर #बिहारसमाचार #खोजबीनजारी #नविगंज_समाचार #आपबीती #बड़ीखबर #दुःखद_घटना #ताज़ाखबर #ग्रामीण_क्षेत्र #नदी_दुर्घटना

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *