Bihar Gopalganj पुर्वी चम्पारण के प्रेमी अपने प्रेमी का से मिलने गोपालगंज पहुंचा परिवार ने पिट पिट कर हत्या कि पुलिस पहुंची

1002042142.jpg

Bihar Gopalganj Midiahaus rima kumai gopalganj Mahmmadpur=प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजन हिरासत में

Gopalganj=गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव में प्रेम

प्रसंग को लेकर एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले

    के मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय बादल सिंह के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि बादल सिंह का मझवालिया गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। बुधवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। आरोप है कि परिजनों ने युवक को पकड़कर घर में बंधक बना लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक मारपीट होने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन

  1. जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए

  2. गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर SDPO-2 राजेश Kumar

      भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

      पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के कुछ परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है,

    जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *