Gopalganj जनता की समस्याओं को सुनकर निदान करते पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव

1001594345.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj= बैकुंठपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रेमशंकर यादव ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों से बात कर कराया त्वरित निष्पादन
शनिवार को राजद के पूर्व विधायक प्रेमशंकर यादव ने अपने निजी आवास पर बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए सम्मानित जनता जनार्दन की समस्याओं को

  • गंभीरता से सुना। जनता दरबार के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक ने एक-एक कर सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं।
    जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं में मुख्य रूप से राजस्व से जुड़े मामले, भूमि विवाद, आवास योजना, वृद्धा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, नल-जल योजना, सड़क और बिजली से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। कई ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलने की बात भी रखी। पूर्व विधायक प्रेमशंकर यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
    इस दौरान उन्होंने

      अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कुछ मामलों में उन्होंने मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया गया।
      प्रेमशंकर यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी राजनीति का मूल

        उद्देश्य है। भले ही वे वर्तमान में विधायक नहीं हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज उठाना उनका कर्तव्य है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
        जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने पूर्व विधायक के इस पहल की

        सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और तेजी से होगा।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *