Gopalganj चनावें में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग तेज ग्रामीण करेंगे चाणक्य वध तरीके से आंदोलन

1001553914.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=चनावे गांव में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Gopalganj गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड अंतर्गत पंचायत लछवार के चनावे गांव में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर ग्रामीणों की मांग

  • एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। बहुत पहले की गई मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतरने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को चनावे गांव में सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर प्रदर्शन पर उतर आए और सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग की।

    ग्रामीणों का कहना है कि चनावे गांव में मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल गोपालगंज जिले बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को पटना या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घोषणा के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

    प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मेडिकल कॉलेज निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि कार्य शुरू होना चाहिए।

    इस मौके पर जिला पार्षद पति ओम प्रकाश राय, समाजवादी नेता संजय सिंह, पूर्व सरपंच दूधनाथ यादव, गुराजी यादव,

    किशुनी साह, रामाकांत मांझी, राजेंद्र पर्वत, लक्ष्मण पर्वत, जलेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग दोहराई और प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

    ग्रामीणों का कहना है कि

      यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *