Bihar18news Ravi Ranjan Kumar
media house
Gopalganj
Biha
News
Lokal
Tiranga
Yatra
Mla
Rjd
बैकुंठपुर विधानसभा में चल रहा था कार्यक्रम विद्यालय संचालक छात्र-छात्राओं के साथ निकला तिरंगा यात्रा, गांधी जयंती पर डी.एस.आर पब्लिक स्कूल, महुआ में तिरंगा यात्रा का आयोजन विधायक प्रेम शंकर यादव हुए शामिल
Bihar Gopalganj=गोपालगंज=महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर महुआ स्थित डी.एस.आर पब्लिक स्कूल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ तिरंगे का सम्मान किया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए राजद नेता प्रेमशंकर यादव ने युवा साथियों का उत्साह बढ़ाया और गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और एकता का जो संदेश दिया, वही आज समाज और राष्ट्र को म
-
जबूत करने का आधार है।
यात्रा में शामिल बच्चों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय
परिसर से शहर तक रैली निकाली। वातावरण ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्या
लय परिवार ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और जनजागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। श्री यादव ने विद्यालय प्रबंधन को इस सराहनीय आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।

