Bihar रितेश पांडे का थावे मंदिर में मोबाइल chori ,विधायक अमरेंद्र पांडे ने आईफोन किया गिफ्ट

1001578931.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj विधायक अमरेंद्र पांडेय ने भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को भेंट किया आईफोन
कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने मा

    नवीय पहल करते हुए भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को अपने पास से नया आईफोन खरीदकर भेंट किया। गौरतलब है कि थावे मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान भारी भीड़ के बीच रितेश पांडेय का मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस घटना के बाद उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में काफी चर्चा रही।
    बताया जाता है कि मां थावे भवानी के दर्शन के लिए पहुंचे रितेश पांडेय को देखने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की के बीच उनका मोबाइल फोन पॉकेट से गायब हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही गोपालगंज पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी।
    घटना की जानकारी मिलने पर कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए रितेश पांडेय को नया आईफोन खरीदकर दिया। विधायक ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत सहयोग है और श्रद्धालुओं के बीच हुई इस घटना से रितेश पांडेय को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यही उनका प्रयास है।
    विधायक की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इस कदम से न केवल जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता झलकती है, बल्कि कलाकारों और श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान की भावना भी प्रकट होती है। रितेश पांडेय ने भी विधायक के

    इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *