रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज में एसपी अवधेश दीक्षित ने की अपराध समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश
गोपालगंज जिला समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की अध्यक्षता में जिले के सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक सह अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
अपराध संगोष्ठी के
-
दौरान एसपी अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपराध अनुसंधान में तेजी लाने, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन पर जोर देते हुए उन्होंने शराब की बरामदगी और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
- दीक्षित ने अंत में सभी पुलिस अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए
बैठक में आसूचना संकलन को मजबूत करने, संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्ती बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया। एसपी ने कहा कि जनता का पुलिस पर भरोसा तभी मजबूत होगा जब थाने स्तर पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
अपराध समीक्षा बैठक में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार, सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार, हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अवंतिका दिलीप कुमार, डीएसपी सुबोध कुमार सहित जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति से एसपी को अवगत कराया।
एसपी अवधेश
संवेदनशील रहने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

