Bihar gopalganj ट्रक से 501 लीटर शराब चेक पोस्ट से पकड़ा गया सारण के धंधे बाज, एसपी अवधेश दीक्षित।

1001535028.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj =501 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक जप्त, एक तस्कर

गिरफ्तार
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया ने की पुलिस की बड़ी कार्यवाही है जांच चल रहा हैl

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 501 लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई तेतलिया गांव के समीप बुधवार देर रात की गई। कटेया था

नाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया था, जिसके दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

जानकारी के मुताबिक पु

    लिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में शराब लादी गई है

      और उसे बिहार की सीमा के अंदर किसी स्थान पर उतारने की योजना है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। तलाशी में ट्रक के अंदर छुपा कर रखे गए 501 लीटर विदेशी शराब के कार्टन मिले, जिन्हें पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

      मौके से पुलिस ने

    सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि शराब को दूसरे जिले में सप्लाई करने की योजना थी।

    थानाध्यक्ष ओम प्रकाश

  1. चौहान ने बताया कि यह तस्करी का संगठित नेटवर्क है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, ऐसे में तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    पुलिस की इस

      कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। भारी मात्रा में शराब जब्त होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला

    दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *