Bihar Gopalganj सुहागरात के लिए Dulhan Ne Dulhan Se Mandap Mein FERA liya suhagrat ke liye Karta Raha Intezar Dulhan 500000 Lekar Ho Gaye Farar

FB_IMG_1771994185912 FB_IMG_1771994447535

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=सुहागरात मनाने के लिए दूल्हा बेड पर पड़ा रहा दुल्हन पैसा लेकर उड़ गई गोपालगंज में फर्जी शादी का खेल: 5 लाख लेकर फरार हुई दुल्हनें, राजस्थान से आए दो युवक बने शिकार
गोपालगंज में फर्जी शादी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजस्थान से शादी करने आए दो युवक लुटेरी दुल्हनों के जाल में फंस गए। दलाल के माध्यम से तय हुई शादी के बाद दोनों युवकों से करीब 5 लाख रुपये ठग लिए गए और दुल्हनें फरार हो गईं। घटना के बाद से पीड़ित युवक सदमे में हैं और नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के दो युवक बेहतर रिश्ते की तलाश में गोपालगंज पहुंचे थे। यहां एक स्थानीय दलाल ने उनकी शादी तय करवाई। शादी की रस्में पूरी हुईं और दोनों युवकों ने नई जिंदगी के सपने संजो लिए। सुहागरात का इंतजार कर रहे दूल्हों को क्या पता था कि यह सब एक सुनियोजित साजिश का

  • हिस्सा है।
    शादी के बाद दुल्हनों ने विभिन्न बहानों से पैसों की मांग की। बताया जाता है कि दोनों युवकों से मिलाकर लगभग पांच लाख रुपये ले लिए गए। जब दूल्हों ने दुल्हनों से संपर्क करने की कोशिश की तो वे फोन पर कहती रहीं, “थोड़ा इंतजार कीजिए, मैं सज रही हूं, आपसे मिलने के लिए बेकरार हूं, सात जन्म तक साथ निभाऊंगी।” लेकिन यह सब झांसा साबित हुआ। करीब 12 घंटे के भीतर ही दोनों दुल्हनें नकदी लेकर फरार हो गईं।
    धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ितों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दलाल की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर

      छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
      इस घटना ने एक बार

      फिर शादी के नाम पर हो रही ठगी के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *