रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj सीएचसी बरौली का निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा
गोपालगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरौली का शनिवार को सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवा आपूर्ति, ओपीडी सेवा तथा स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद सीएस डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं तथा एएनएम और जीएनएम
-
भी नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रही हैं। मरीजों को सरल और सहज तरीके से इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों का भरोसा अस्पताल पर बढ़ा है।
- जो यह दर्शाता है कि स्थानीय लोगों का विश्वास सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर मजबूत हो रहा है। अस्पताल में पर्याप्त एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रेफर करने में सुविधा मिल रही है।
सीएस ने कहा कि ओपीडी सेवा नियमित रूप से चल रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था और मरीजों की सुविधा को लेकर भी उन्होंने संतोष जताया।
इस मौके पर बरौली स्वास्थ्य प्रभारी सह बैकुंठपुर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी सीएस को दी।
निरीक्षण के
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है,
दौरान सीएस ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर सेवा देना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के
-
लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, ताकि लोगों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल

