Bihar Gopalganj में चाकू से वार कर कर दी हत्या, पुलिस छावनी में गांव

1001436171.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=गोपालगंज में चाकू गोदकर व्यक्ति की हत्या, पैसे के लेनदेन को लेकर बढ़ी आशंका—पुलिस जांच में जुटी

Bihar Gopalganj गोपालगंज से इस वक्त की

  • बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नगर थाना क्षेत्र के तिर्बिरवा गांव में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद के दौरान
  • आरोपियों ने सीधे पीड़ित के सीने में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

    घटना सुक्वार देर शाम की बताई जा रही है, जब मृतक अपने घर के पास ही था। उसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर सीने में वार कर दिया। चाकू का वार इतना गहरा था कि पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    स्थानीय ग्रामीणों ने

      तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान और घटना स्थ

    • ल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का कहना है कि यह हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद का नतीजा हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

      पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि कुछ

        नाम सामने आ चुके हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

        गांव में त

        नाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

        फिलहाल तिर्बिरवा गांव में लोग दहशत और आक्रोश में हैं, और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों

    को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना का पूरा सच सामने लाया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *