Bihar Gopalganj में अवैध हथियार कांड का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

1001479337.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र,Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज में अवैध हथियार कांड का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

Gopalganj गोपालगंज जिले में अवैध हथियारों की खरीद–फरोख्त और आपराधिक वारदात की साज़िश में शामिल दो

  • और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी टीम ने लगातार छापेमारी अभियान ।

    चलाकर आरोपी तौफीक हुसैन और अबरे आलम को दबोच लिया। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी फहीम अनवर को तूरकहा

    पुल के पास से अवैध देशी कार्बाइन और देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी पूछताछ में ही पूरे नेटवर्क और बाक़ी आरोपियों का खुलासा हुआ था।

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महमूद आलम और तौफीक हुसैन ने मिलकर जंगलिया स्थित शबनम होटल के पीछे एक जमीन खरीदी थी। इसी जमीन

    को लेकर दीपावली के आसपास दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिससे विवाद और गहरा गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इसी जमीन विवाद का बदला लेने और इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से अवैध हथियार खरीदे थे।

    एसआईटी द्वारा की गई जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अपने दोस्तों की मदद से देशी कार्बाइन और देशी पिस्टल हासिल

      की थी। इन हथियारों का इस्तेमाल कर जमीन कब्जा करने और

      प्रतिद्वंद्वी पक्ष के लोगों की हत्या तक की योजना बनाई गई थी।

    1. पुलिस का दावा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।

      मुख्य आरोपी फहीम अनवर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी और लगातार छापेमारी की। इसी अभियान

        के दौरान तौफीक हुसैन और अबरे आलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

        नगर थाना पुलिस और

        एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई से जिले में अवैध हथियारों के गिरोह पर बड़ी चोट लगी है। पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों और हथियार सप्लाई करने वाले स्रोतों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

        पुलिस की सख़्त कार्रवाई से इलाके में राहत की भावना है और लोगों ने

        उम्मीद जताई है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *