Bihar Gopalganj में 1249500 कैश बरामद पुलिस जांच में

1001303041.jpg

Breaking news रवि रंजन कुमार महेंद्र
बिहार विधानसभा चुनाव
media house
Bihar 18 news
Bihar Gopalganj=गोपालगंज में स्कॉर्पियो से 12 लाख 49 हजार 500

  • रुपये बरामद, प्रशासन में हड़कंप

    गोपालगंज विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में मंगलवार को मीरगंज एनएच-531 पर थाना क्षेत्र के थावे डायट के पास वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई।

      प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका। वाहन में सवार एक महिला के पर्स से 12 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए। इतनी बड़ी रकम मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया।

      मौके पर मौजूद अधिकारियों में सीओ कुमारी रूपम शर्मा, थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा, प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और अन्य

    पुलिस अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने तुरंत नकदी को जब्त कर लिया और महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा

  • रहा है कि महिला इस रकम के स्रोत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दे दी है।

    चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले में अवैध धन के इस्तेमाल पर निगरानी तेज़ कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के अवैध धन, शराब या वस्तुओं के लेनदेन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में सभी प्रवेश मार्गों पर नाकेबंदी कर गहन जांच अभियान जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *