Bihar Gopalganj कुर्सी पर बैठकर नहीं ,खड़ा होकर सुनी फरियादियों की समस्या एसपी विनय तिवारी ने

Oplus_131072

रविरंजन कुमार महेंद्र

Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज एसपी विनय तिवारी जब कुर्सी छोड़कर फरियादियों के पास पहुंचे और खड़ा होकर फरियादियों की समस्या सुनी पुलिस लाइन से जैसे ही फोटो सोशल साइट पर पहुंचा एसपी की दरिया दिली की चर्चा हो रही है, फरियादी भी दिल खोलकर अपनी समस्याओं को एसपी से साझा किया ।एसपी कार्यालय में जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं पर हुई त्वरित सुनवाई
गोपालगंज एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे, जिन्हें एसपी ने गंभीरता से सुना। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना रहा।
जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, मारपीट, धोखाधड़ी, लंबित अनुसंधान, पुलिस कार्रवाई में देरी समेत कई प्रकार के मामले सामने आए। एसपी विनय तिवारी ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए संबंधित फरियादियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और किसी भी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों में त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। वहीं, कुछ मामलों में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया, जिससे फरियादियों ने राहत की सांस ली।
एसपी ने कहा कि जनता दरबार पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। इससे लोगों को अपनी बात सीधे उच्च अधिकारी तक रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को न्याय दिलाना है।
जनता दरबार में मौजूद फरियादियों ने एसपी द्वारा की गई सुनवाई और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। प्रशासन ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *