Bihar Gopalganj एनएच-27 पर बड़ा हादसा ड्राइवर को झपकी, कार वृक्ष से टकराई; एप्पल वॉच ने बचाई चार की जान ।

1001453358.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Gopalganj in khabar carbric se takraai driver ko jhapki Jaaye smart watch Mein Jaan bachai Kar Ke Ude per kharch Bihar Gopalganj=एनएच-27 पर बड़ा हादसा

ड्राइवर को झपकी,

  • कार वृक्ष से टकराई; एप्पल वॉच ने बचाई चार की जान

    Gopalganj सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा स्थित एनएच-27 पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सिलीगुड़ी से राजस्थान लौट रहा एक परिवार उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बड़े वृक्ष से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि एप्पल की स्मार्ट वॉच ने हादसे के कुछ ही सेकंड बाद 112 डायल को स्वतः सूचना भेज दी, जिससे सभी यात्रियों की समय रहते जान बच गई।

    सूचना मिलते ही

  • पुलिस मात्र 5 मिनट में मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल रेफर

      कराया। घायलों में राजस्थान के सीकरी जिले के दादिया थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा, उनकी पत्नी संगीता देवी, भाई महेश शर्मा और कार चालक

        (जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है) शामिल हैं।

        बताया गया कि शार्मा परिवार सिलीगुड़ी में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद पूर्वी चंपारण होते हुए राजस्थान लौट रहा था। जैसे ही वाहन बरहीमा क्षेत्र में पहुंचा, ड्राइवर को झपकी आ गई और कार असंतुलित

    होकर वृक्ष से टकरा गई। हा

    दसे के बाद स्मार्ट वॉच की ओर से भेजे गए ऑटो-अलर्ट ने बचाव में अहम भूमिका निभाई।

    घटना की सूचना प

  • र सिधवलिया पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और कार को जब्त कर थाने ले गई है। मामले की जांच जारी है। थाना अध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रहीl घायल लोगों को सदर अस्पताल भेजा गया है गाड़ी को जप्त किया गयाl
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *