रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=दो सगी बहनें रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस ने जारी की फोटो, खोज में जुटी टीम
Gopalganj गोपालगंज।
नगर थाना क्षेत्र के
-
तीरविरवा गांव से मंगलवार की सुबह बाजार करने के लिए घर से निकली दो सगी बहनें रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। दोनों बहनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने
- पर परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने नगर थाना में इसकी सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों बहनों की फोटो जारी कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें रोज की तरह शहर के बाजार में सामान खरीदने के लिए घर से निकली थीं। परिजनों का कहना है कि वे नियमित रूप से उसी मार्ग से बाजार आती-जाती थीं, लेकिन इस बार वे बीच रास्ते से ही लापता हो गईं। परिजन और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों, बाजार, बस
स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक में उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों नाबालिग बहनों के लापता होने की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गठित कर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड और मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने जिस फोटो को जारी किया है, उसे सभी थानों और चौकियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
-
पर भी साझा किया गया है, ताकि जल्द से जल्द दोनों बहनों का पता लगाया जा सके। थानाध्यक्ष ने आम लोगों से
भी अपील की है कि यदि किसी को दोनों बहनें दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नगर थाना को सूचित करें।
परिजन बदहवास स्थिति में पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और दोनों बहनों की सुरक्षित बरामदगी की कोशिश में जुटी है।

