Bihar gopalganj छत के रास्ते घर में दाखिल घर सोए हुए परिजनों के रूम का आगे से कुंडी बंद ,फिर चोरी की घटना को अंजाम 50 लाख का गहना 40000 नगद

1001753965.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 50 लाख के गहने व नगद पर हाथ साफ
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-90 किनारे स्थित महुआ मठीया गांव में गुरुवार की देर रात एक बड़ी चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने रामनाथ साह के घर को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने पहले चालाकी से सो रहे परिजनों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके और उन्हें चोरी करने में आसानी हो सके।
इसके बाद चोरों ने घर में रखे पेटी-बक्से और गोदरेज की अलमारी

  • को तोड़कर उसमें रखे लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आराम से फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब रामनाथ साह का पुत्र देर रात गाड़ी के सट्टा से घर लौटा और घर की
      स्थिति देख कर परिजनों को जगाया। कमरों का दरवाजा बाहर से बंद मिलने पर सभी को चोरी की आशंका हुई, जिसके बाद तुरंत 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई।
      सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोरों ने इसी दौरान

        बगल के एक अन्य घर में भी छत के रास्ते घुसकर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन छत का दरवाजा नहीं खुलने और परिजनों की सजगता के कारण वहां चोरी की घटना टल गई।
        थानाध्यक्ष सुभाष कुमार

        ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और

        मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *