Bihar Gopalganj= असम राइफल्स के सूबेदार ने दी सलामी सिधवलिया के लाल मिंटू यादव को
सिधवलिया थाने क्षेत्र के सकला निवासी रविंद्र कुमार यादव का 34 वर्षीय पुत्र व असम राइफल रेजिमेंट का बलिदानी मिंटू कुमार यादव का शव शुक्रवार की सुबह सकला आते ही गांव मे कोहराम मच गया तथा उनका पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व मे विलीन हो गया l वहीं, मुखाग्नि उनका एकलौता 13 वर्षीय पुत्र
बता दें कि सिधवलिया थाने क्षेत्र के सकला निवासी रविंद्र कुमार यादव के पुत्र व असम राइफल रेजिमेंट 29 के जवान मिंटू कुमार यादव की तवियत गत बुधवार को अहली सुबह खराब होने के कारण असम के एक लोकनाथ लॉज मे मृत्यु हो गयी थी तथा रेजिमेंट के अधिकारियों ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम क
राकर असम से बृहस्पत्तिवार की रात्रि पटना लाए एवं पटना मे ही उनको सलामी देकर सकला भेजा गया l शुक्रवार की सुबह बलिदानी मिंटू कुमार का शव सकला पहुंचते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ ने ' मिंटू यादव अमर हो ' का नारा लगाने लगे l मिंटू कुमार का शव तिरंगे मे लिपटा ताबूत मे रखा हुआ था l बलिदानी मिंटू की माँ हीरामती देवी,बहन रिमा देवी,पत्नी सबिता यादव सहित अन्य स्वजनों ने ताबूत से लिपट कर फूट फूट कर रोने लगे l वहीं, 13 वर्षीय पुत्र अंश कुमार व 9 वर्षीय पुत्री अबुनी कुमारी पिता के शव को एकटक देख कर फूट फूट कर रो रहे थे l बहुतों की आँखे नम दिख रही थीं ल तदोपरान्त, उनका पार्थिव शरीर को घोघारी पुल स्थित श्मशान घाट पर एसएसबी के एएसआई राधेश्याम सहित बटालियन के जवान तथा असम राइफल रेजिमेंट के नायक सूबेदार आर एस यादव,वारंट ऑफिसर सनोज यादव ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दिये l वहीं, उनका पुत्र अंश कुमार ने मुखाग्नि दिया तथा बलिदानी का पार्थिव शरीर पंचतत्व मे विलीन हो गया l मौक़े पर पूर्व विधयाक प्रेमशंकर प्रसाद,सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमनाथ झा, एस आई हरेंद्र राम सहित सैकड़ों ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधियो ने उनके शव यात्रा मे भाग लिया l

