Bihar अहमदाबाद में गोपालगंज युवक कि मौत

1001556438.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=अहमदाबाद में काम के दौरान गोपालगंज के युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Gopalganj गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी पंचायत के पहाड़पुर गांव निवासी लालदेव राय के 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की अहमदाबाद में काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

  • दीपक कुमार अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। वह पिछले दो वर्षों से वहीं कार्यरत था। सोमवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। काम के दौरान अचानक असंतुलित होकर वह कंपनी की छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के बाद मौके पर

    मौजूद उसके साथियों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथियों द्वारा घटना की जानकारी दीपक के परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

    दीपक दो भाइयों में

      सबसे छोटा था। उसके पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के कारण उसकी मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा संकट आ गया है। बच्चों के भविष्य और उनके

        पालन-पोषण को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं।

        घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर के पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त

  • की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

    परिजनों ने बताया कि शव लेने के लिए परिवार के सदस्य अहमदाबाद पहुंच चुके हैं और बुधवार दोपहर बाद शव गांव पहुंचने की

      संभावना है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *