Brekingh news कुचायकोट की डॉ. नेहा पांडेय को मिला स्वर्ण पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Bihar Gopalganj गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड की बेटी डॉ. नेहा पांडेय ने राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर गोपालगंज का नाम रौशन किया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना
स्थित राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ. नेहा पांडेय को
-
स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान को लेकर जिले में खुशी की लहर है और स्थानीय लोगों ने डॉ. पांडेय की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।
- डॉ. नेहा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे युवाओं की उपलब्धियाँ बिहार की नई
-
पहचान बना रही हैं और आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा दे रही हैं।
डॉ. नेहा ने सम्मान मिलने के बाद कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे गोपालगंज जिले का है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए समर्पित रहेंगी।
कुचायकोट समेत पूरे जिले में डॉ. नेहा की इस उपलब्धि से गर्व और उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि उन्होंने न केवल जि
ले का नाम रौशन किया, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल भी कायम की है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. नेहा पांडेय ने मेडिकल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त किया है। समारोह में कई शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ लोग मौजूद थे। राज्यपाल ने

