रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj= रिश्वत कांड में 24 घंटा में स्पष्टीकरण
गोपालगंज जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर जिला शिक्षा विभाग से सामने आ रही है, जहां रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप के बाद प्रशासनिक
-
स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जिला डीपीओ (स्थापना) साहेब आलम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए
- डीईओ गोपालगंज ने उनसे तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।
सूत्रों के अनुसार, डीईओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिला डीपीओ स्थापना को पत्र प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब
नहीं देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह कदम शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस कार्रवाई के बाद जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़े शिकायतें आ रही थीं, जिन पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यह मामला भी गंभीरता से जांच के दायरे में आया है।
विभागीय सूत्रों के
अनुसार, डीईओ का रुख इस मामले में बेहद सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि निर्धारित समय में डीपीओ द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है, तो उनके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिसमें निलंबन सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।जिला शिक्षा विभाग की इस
त्वरित पहल को क्षेत्र के शिक्षकों व अभिभावकों ने स्वागत योग्य बताया है। उनका कहना है कि प्रशासन की ऐसी सख्ती से विभाग की कार्यशैली में सुधार आएगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
मामले पर जिले के
शिक्षा विभाग की अगली कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

