चाकू से हमला दो की हालत नाजुक

Bihar Gopalganj=गोपालगंज के सिधवलिया थाने क्षेत्र के विशुनपुरा से शे

  • र के बीच सड़क पर पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में दो
      युवक घायल हो गए l मौके पर पहुंचे स्वजनों ने दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में ले गए,जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l वहीं, दोनों युवकों के इलाज के बाद हालत और गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया,जहां इलाज चल रहा है l
      बता दें कि थाने क्षेत्र के विशुनपुरा बजार में शुक्रवार की रात्रि 9 बजे महावीरी अखाड़ा मेला लगा था जिसमे विशुनपुरा के मोहन खरवार का 20 वर्षीय पुत्र करण कुमार और बखरौर के राजेश शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र बादल कुमार पुरानी रंजिश को लेकर आपस में झगड़ा करने लगे l झगड़ा बढ़ते बढ़ते देख लेने की बात होने लगी और दोनों युवक विशुनपुरा और शेर के

      बीच नहर के पुल के पास आकर हाथपाई करते एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिए ,जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए l सूचना पाकर दोनों के स्वजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में लाए ,जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l वहीं, सदर अस्पताल गोपालगंज में दोनों का इलाज चलने के बाद चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया,जहां इलाज चल रहा है l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि गोरखपुर में इलाज दोनों युवकों का चल रहा है,उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और दोनों की बेहोशी के कारण चाकूबाजी का कारण का पत्ता नहीं चला है l उनके होश में आने के बाद ही पत्ता चल पाएगा l

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *