रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=बरौली विधायक मंजित सिंह बने सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक, जिले भर से शुभकामनाओं का लगा तांता
गोपालगंज जिले की 100 बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंजित सिंह को सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व पर आसीन होने के बाद बैकुंठपुर विधानसभा से
मुख्य सचेतक बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि मंजित सिंह एक अनुभवी, जमीनी और जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। समर्थकों ने इसे बरौली विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि विधायक मंजित सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर
रहे हैं और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई जगहों पर आतिशबाजी और जश्न का माहौल भी देखा गया।
इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों ने कहा कि मुख्य सचेतक के रूप में
-
मंजित सिंह की भूमिका सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण होगी। साथ ही, इससे गोपालगंज जिले के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
- जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
विधायक मंजित सिंह ने उन्हें मिले स्नेह और विश्वास के लिए पार्टी नेतृत्व और

