रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=एनएच-27 पर वाहन चेकिंग के दौरान अज्ञात वाहन ने कुचला, होमगार्ड जवान बलवीर सिंह की मौत
Gopalganj महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 ओवरब्रिज के पास राधा होटल के समीप देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान बलवीर सिंह को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल
-
हो गए। इलाज के लिए कई बार रेफर किए जाने के बाद शनिवार
- दोपहर गोरखपुर में उनकी मौत हो गई।
घटना के समय पुलिस टीम गश्त पर थी और जवान सड़क किनारे वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने नियंत्रण
खोते हुए सीधे जवान को कुचल डाला। हादसा इतना तेज था कि वाहन चालक मौके पर ही गाड़ी लेकर फरार हो गया।गंभीर अवस्था में बलवीर सिंह को पहले झझवा ट्रॉमा सेंटर लाया
गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए सदर अस्पताल रेफर किया। वहां से भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष श्याम
-
नारायण प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार वाहन की तलाश तेज कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोषी वाहन और चालक की पहचान
की जा सके।
होमगार्ड बलवीर सिंह, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी स्व. रामदेव सिंह के चौथे पुत्र थे। उनके परिवार में
पत्नी सीमा देवी, दो नन्ही बेटियां और एक पुत्र हैं। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जैसे ही मौत
की खबर थाने पहुंचे थाने के स्टाफ भी गमगीन होगा सभी स्टाफ कह रहे थे आदेश आते ही काम करता था, सब किसी से घुल मिलकर रहता था, ड्यूटी ईमानदारी से करता था, उसके खोने का गम पूरे पुलिस विभाग को है.

