रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज
महम्मदपुर थाने क्षेत्र के बांसघाट मंसूरिया गांव के दो युवकों यथा,भोला कुमार और श्रवण महतो की कटेया चेवर मे ट्रेक्टर पलटने से दबने के कारण मौत के बाद गांव मे मातम पसरा है l दोनो युवकों के परिवार के सदस्य का भरण पोषण कैसे होगा, यह हर
ग्रामीण के
-
बीच चर्चा का विषय बना है l दोनो कमाऊ पुत्रो की मौत के बाद अब कैसे होगी दोनो बहनों का विवाह, लोग कहकर नही थकते l बता दें कि भोला कुमार के पिता जिऊत साह मजदूरी का काम करते हैँ, दो बेटों मे बड़ा बेटा संजीत अपनी पत्नी के साथ अकेला रहता है तथा एक छोटा बेटा अभी छोटा है,जो पढ़ता है l
- संगीता कुमारी भोला से बड़ी बहन है,जिसका विवाह 2027 मे होना तय है l माँ संजू देवी गृहणी हैँ,जो पूरे परिवार को देखभाल करती हैं l भोला कुमार भोला महतो का ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार का भरनपोषण करता था, और बहन का विबाह की जिम्मेवारी इसी पर थी l
वहीं, श्रवण महतो भी तीन भाइयों मे बड़ा था,पिता तुलसी महतो प्रदेश मे मजदूरी करते हैँ ,l श्रवण गांव के ही भोला महतो के ट्रैक्टर प्र रहकर मजदूरी कर-
अपने परिवार् को चलाता था l उसकी मौत से पूरा परिवार टूटने सा दिख रहा है, माँ शिवकुमारी देवी और छोटी बहन रेणु और रमिता फूट फूट कर रो पड़त्ती है l

