Bihar Gopalganj ट्रैक्टर चालक को मारी गोली घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ जांच और छापेमारी जारी

1001553793.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Gopalganj in khabar apraadhiyon Ne tractor Chalak ko Mari Goli sdpo ghatnasthal per kaarvayi mein jo police Breakigh news
Bihar gopalganj= गोपालगंज में ट्रैक्टर चालक को मारी गोली, एसडीपीओ ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर भोजपुरवा मोड़ के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

    प्राप्त जानकारी के

  • अनुसार ट्रैक्टर चालक गन्ना लोड कर लेकर आ रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच करने और घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करने का आदेश दिया।

    एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और एनएच-27 पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। किन कारणों से गोली मारी गई है बहुत जल्द होगा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *