Bihar Gopalganj स्कूल से लौट के दौरान 16 वर्षीय रूबी का पैर स्लिप तालाब में डूबने से मौत

1001486459.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj in Chhatra Vidyalaya Ghar lautane Ke dauran per slip Talab Mein dubi Maut Kohram Bihar Gopalganj=तालाब में डूबने से 10वीं की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Gopalganj बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दसवीं की छात्रा रूबी कुमारी

  • (16 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है। रूबी अपने स्कूल से लौटने के बाद दोपहर में अपनी सहेलियों के साथ घर के पास स्थित तालाब की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और
      वह गहरे पानी में जा गिरी।

      हादसे के बाद सहेलियों

        ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर स्थानीय गोताखोर भी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद रूबी को तालाब से बाहर निकाला। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

        बैकुंठपुर थाना पुलिस

        भी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रूबी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट तौर पर एक दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की औपचारिकताएँ

      पूरी होंगी।

      शव के घर पहुंचते ही परिजन बदहवास होकर रोने-बिलखने लगे और पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मात्र 16 वर्ष

    • की उम्र में बेटी की मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। ग्रामीणों के अनुसार रूबी पढ़ाई में बेहद होनहार थी और मैट्रिक की तैयारी कर रही थी।

      स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब के किनारे की मिट्टी फिसलन भरी थी, जिसके कारण उसका पैर फिसल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसे तालाबों के किनारों को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

      इस दुखद घटना ने

    पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौं

  • प दिया जाएगा और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *