रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=घने कुहासे और पछुआ हवा से गोपालगंज में बढ़ी ठंड, जनजीवन अस्त-व्यस्त
गोपालगंज जिले में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ ही ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार की सुबह से ही पूरे इलाके में घना कुहासा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंडी और सिहरन भरी हवा के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
कनकनी वाली ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे बस स्टॉप पर ठंड से ठिठुरते
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा। सुबह और शाम घ
-
ना कुहासा छाए रहने के साथ-साथ ठंडी पछुआ हवाएं चलती रहेंगी। मंगलवार को गोपालगंज समेत राज्य के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे है।
तेज ठंड को देखते हुए स्कूली बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। कई छात्रों ने स्कूल समय में बदलाव
-
या अस्थायी रूप से स्कूल बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि सुबह के समय अत्यधिक ठंड और कुहासे के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए
गर्म कपड़े पहनने, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

