Bihar gopalganj ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, बलथरी चेकपोस्ट से विवेक शाही गिरफ्तार

1001534983.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Gopalganj in khabar Vasuli mein aaropit girftar badi karyvahi hadkump Bihar gopalganj=ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, बलथरी चेकपोस्ट से विवेक शाही गिरफ्तार

Gopalganj गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर ओवरलोडेड ट्रकों से अवैध रूप से पैसा वसूली किए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

    करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला तब उजागर हुआ जब एक ट्रक चालक ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि चेकपोस्ट पर तैनात कुछ लोग जबरन पैसा वसूल रहे हैं और भुगतान नहीं करने पर ट्रक को पास नहीं होने दिया जाता।

    सूचना मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने टीम बनाकर तत्काल छापेमारी की। जांच के दौरान आवेदन में बताए गए तथ्यों की पुष्टि हुई और पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक शाही, निवासी बलथरी, को मौके

    से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा ओवरलोड ट्रकों से अवैध रूप से रुपये वसूलने का आरोप गंभीर मानते हुए उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि ट्रक चालकों को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने विशेष निगरानी बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी

  1. और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि चेकपोस्ट पर व्यवस्था पारदर्शी बनाने और ट्रक चालकों को निर्भय होकर आवाजाही की सुविधा देने के लिए पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है।

    पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि लंबे समय से चल रहे अवैध वसूली के इस खेल पर अब रोक लगेगी। थानाध्यक्ष ने साफ किया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा आगे भी इस तरह की शिकायतें मिलती हैं, तो तुरंत जांच कर दोषियों पर कठोर कदम उठाए

      जाएंगे। गिरफ्तार विवेक शाही को न्यायिक

हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *