Bihar गोपालगंज में मेडिकल कॉलेज के लिए cm से मिले त्रिमूर्ति मिथिलेश तिवारी, पप्पू पांडे ,सुभाष सिंह

1001605464.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Gopalganj thave medical college ka rasta clear Baikunthpur BJP vidhayak Mithilesh Tiwari CM se Mulakat rajnitik sargar Mein Tej Bihar gopalganj=मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद गोपालगंज में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ, बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी राजनीतिक हलचल तेज
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह और बैकुंठपुर भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड अंतर्गत चनावे में प्रस्तावित “मां थावे भवानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल” के निर्माण की स्वीकृति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह कुशवाहा द्वारा दिया गया समर्थन पत्र भी मुख्यमंत्री को समर्पित किया गया।
मुलाकात के बाद विधायक मिथिलेश तिवारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने थावे में शीघ्र मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक के पश्चात अब गोपालगंज जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात और तस्वीरों के सामने आने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि “मिथिलेश तिवारी जो चाहते हैं, बिहार में वही होता है। वह पहले से कह रहे थे कि मेडिकल कॉलेज गोपालगंज में बनेगा और आज वही खबर सामने आ गई।” वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि “मिथिलेश तिवारी को विधायक नहीं, मंत्री बनाना चाहिए ताकि विकास और तेज हो सके।”
गौरतलब है कि गोपालगंज जिले में मेडिकल कॉलेज के स्थान को लेकर पहले से ही खींचतान की स्थिति बनी हुई थी। अब मुख्यमंत्री के साथ हुई इस अहम बैठक और भाजपा नेताओं की सक्रियता के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पहल भाजपा के प्रदेश नेतृत्व—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—की रणनीति के अनुरूप है, जिससे आगामी दिनों में जिले में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *