Bihar Gopalganj फुलवरिया के सेलार खुर्द में विवाहिता की संदिग्ध मौत,

1001790283.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=फुलवरिया के सेलार खुर्द में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर

    पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
    बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीणों को विवाहिता की मौत की खबर मिली, जिसके बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट

  • गई। मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।
    घटना की गंभीरता को देखते हुए फुलवरिया थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही, एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
    थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृत महिला के गले पर निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने

कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *