रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Bihar18news Bihar Gopalganj=पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन और प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अचानक कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद पूरे गोपालगंज जिले को अलर्ट पर रखा गया है। जिला पुलिस प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एहतियातन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए हैं।
थावे जंक्शन और थावे दुर्गा मंदिर में आने-जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की सघन तलाशी ली जा रही है। हर आने-जाने वाले
व्यक्ति की जांच मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड स्कैनर से की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। थावे मंदिर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने गश्त तेज कर दी है।
एसपी अवधेश दीक्षित में खुद रात में सभी सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी और खुद मॉनिटरिंग किया इसके साथ ही सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है।
थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने
बताया कि जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के पांच सदस्यीय बम निरोधक दस्ते ने विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) की टीम के साथ पहुंचकर थावे स्टेशन परिसर और थावे दुर्गा मंदिर परिसर की गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान मंदिर के हर कोने, यात्रियों के प्रतीक्षालय, पार्किंग क्षेत्र और आसपास की दुकानों की भी बारीकी से जांच की गई।
पुलिस ने बताया कि
फिलहाल किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, परंतु सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों से अपील की है कि वे किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में तुरंत सूचना दें।
थावे दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अलर्ट के बाद जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे
- स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का
दावा है कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से शांति एवं सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई है।

