रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, ढाई लाख लूटने वाला बदमाश धराया
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघवा दुबौली में मंगलवार को ग्रामीणों की सक्रियता से एक बड़ी लूट की घटना टल गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से ढाई लाख रुपये की निकासी कर घर लौट रहे एक ग्राहक से झपट्टा मारकर रुपये की थैली लूट कर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, लेकिन लोगों की सूझबूझ से आरोपी ज्यादा दूर भाग नहीं सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिघवा दुबौली निवासी एक बैंक ग्राहक ने स्थानीय एसबीआई शाखा से 2.5 लाख रुपये की निकासी की थी। बैंक से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बदमाश ने मौका पाकर ग्राहक के हाथ से रुपये से भरी थैली झपट ली और फरार होने लगा। अचानक हुई इस घटना से ग्राहक शोर मचाने लगा, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बदमाश का पीछा किया।
कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने
आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
ग्रामीणों और पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी कुख्यात कोढ़ा गैंग से जुड़ा हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इसके अन्य साथी भी आसपास मौजूद रहे हों, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत के साथ-साथ राहत का माहौल है। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए जिस तरह ब
-
दमाश को पकड़ा, उसकी स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से बड़ी रकम निकालते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

