रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=शिव मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, माता पार्वती की पीतल मूर्ति चोरी
गोपालगंज जिले के
वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब डेढ़ फीट लंबी पीतल से बनी माता पार्वती की मूर्ति चुरा ले गए। चोरी की इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, माता पार्वती की यह मूर्ति वर्ष 2012 में पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर में स्थापित की गई थी। यह मूर्ति न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र थी, बल्कि गांव की पहचान भी मानी जाती थी।
-
सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला और मूर्ति गायब देख सभी हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत थावे थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।
मंदिर में हुई इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना बेहद निंदनीय है और इससे आस्था को ठेस पहुंचती है।
-
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की जाए और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

