रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Asam Bihar Gopalganj=सिधवलिया का आर्मी का जवान की मौत असम के एक लॉज मे ठहरने के दौरान तवियत खराब होने के कारण हो गई l सेना का जवान सिधवलिया थाने क्षेत्र के सकला (अगहरा) गांव के निवासी एवं मेघालय पुलिस से अवकाश प्राप्त सिपाही रविंद्र कुमार यादव का 34 वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार यादव बताया जाता है l मिंटू की मौत से पूरा क्षेत्र गम मे डूब गया है l स्वजनों का रो रो कर बूरा हाल है lट्रेन छूटने की खबर स्वजनों को दी l ट्रेन का टिकट नही होने के कारण वे मंगलवार को रात्रि मे वे लॉज मे ही थे , अचानक उनके पेट मे दर्द शुरु हुआ, और लॉज का मालिक मोरियानी मे ही एक अस्पताल मे इलाज कराकर लाया l बुधवार की अहले सुबह पत्नी सबिता यादव के मोबाइल पर फोन आया कि उनकी तवियत बहुत खराब हो
बता दें कि गत को अपनी कम्पनी के संवंधित अधिकारी से छुट्टी लेकर मिंटू कुमार यादव अपने घर आ रहे थे l वे छुट्टी लेकर मणिपुर से मोरियानी जंक्शन आ गए ,अभी ट्रेन आने मे विलम्ब था कि वे मोरियानी के जंक्शन के समीप ही लोकनाथ लॉज मे आराम करने लगे और नींद आ गई l तब तक ट्रेन छुट गई l वे
गई है और वे दम तोड़ चुके है l यह सुनकर 13 वर्षीय पुत्र अंश कुमार और 9 वर्षीय पुत्री अबुनी कुमारी को पढ़ाने के लिए पटना मे ही रह रही पत्नी सबिता छाती पीट कर रोने लगी,और अपने घर सकला अपने ससुर,सास और गोतिनियों को बताई l यह सुन कर स्वजनों का भी रो रो कर बूरा हाल है l यह खबर पूरे क्षेत्र मे फैल गई, और सुनकर पूरा क्षेत्र गम मे डूब गया l
सैनिक मिंटू कुमार यादवकी याद कर गांव ग्रामीण फुट फुट कर रो रहे हैँ l सैनिक मिंटू कुमार के पिता रविंद्र कुमार यादव भी बताते बताते फुट फुट कर रो पड़ते हैँ l वे बताते हैँ कि मेरा मिंटू बड़ा शांत और सरल स्वभाव का युवा था, उसकी पढ़ाई मेघालय मे ही हुई थी l वह दौड़ने मे काफी तेज था l
बताया जाता है कि मिंटू कुमार यादव मेघालय मे ही रहकर सन 2009 मे असम राइफल रेजिमेंट मे सैनिक के पद पर चयनित हुए और चीन, वर्मा और म्यांमार की सीमा पर बखूबी सैनिक की भूमिका निभाया करते थे l उनकी मिहनत और बहादुरी की सराहना सेना के अधिकारी जमकर करते थे l वे 34 वर्ष की उम्र होते ही बुधवार की अहले सुबह परलोक चले गए l इनकी मौत से इनकी माँ हीरामती देवी और पत्नी सविता यादव रो रो कर बेहोश हो जा रही थी l पुत्र अंश कुमार और पुत्री अबुनी कुमारी की भी आँखों से आंसू सुख नही रहे थे l दोनो बच्चे रोते हुए बोले ‘ पापा कल मम्मी से ही बात कर मोबाइल रख दिये थे , हमसे नही बात किये l ‘
ज्ञात हो कि असम राइफल रेजिमेंट 29 कम्पनी के वरिय अधिकारियों एवं मोरियानी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले गए हैँ l पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्रवाई समाप्त होते ही मृत सैनिक का शव उनके घर आ पाएगा l

