60% जमींदारों की मृत्यु पूर्वजों के नाम पर जमाबंदी फॉर्म रजिस्ट्रेशन त्रुटि का मुख्य कारण पूरे बिहार में

1001684123.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=सिधवलिया में फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर अभियान तेज
सिधवलिया प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अंचल क्षेत्र में करीब 60

    प्रतिशत जमींदारों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन अब भी पूर्वजों के नाम से जमाबंदी दर्ज है। इस समस्या के समाधान के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में कर्मचारी जाकर लोगों को आपसी सहमति से बटवारा कराने और अपने नाम से जमाबंदी दुरुस्त कराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
    फार्मर रजिस्ट्रेशन के दौरान खाता-खतियान में दर्ज त्रुटियों को दूर करना मुख्य उद्देश्य है, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इसी क्रम में केवाईसी और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।
    अंचल अधिकारी प्रीति लता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिधवलिया प्रखंड के 13 पंचायतों में कुल 13,332

लाभुक हैं। इनमें से करीब 8,000 किसानों का केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि लगभग 4,000 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। शेष लाभुकों को भी जल्द प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *