Media house Gopalganj in khabar Ram Janki path accident Maut aagjani Bihar Gopalganj=एनएच-227ए पर दिल दहलाने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक से महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Gopalganj गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फैजूल्लाहपुर गांव स्थित एनएच-227ए
रामजानकी पथ पर सुबह करीब 4 बजे टहल रही एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजन राय
की पत्नी संचिता देवी के
रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण
घटनास्थल पर पहुंच गए।
महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की बेतरतीबी बढ़ गई है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एनएच-227ए पर
स्पीड ब्रेकर नहीं होने से रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और प्रभावी यातायात नियंत्रण नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
घटना की सूचना
ज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामजानकी पथ पर भारी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जबकि सड़क संकरी होने के कारण हादसों की आशंका हमेशा बनी रहती है। ग्रामीणों की मांग है कि मार्ग पर
तुरंत स्पीड ब्रेकर और यातायात नियंत्रण व्यवस्था लागू की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं
मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

