Media house Gopalganj in Mahila ki Murder Goli Mari gai bike Sawar apraadhi Gopalganj ine Murder
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब पांडेय समईल गांव में
बाइक पर सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और घर के भीतर मौजूद महिला पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दागकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव तथा भय का माहौल कायम है।
सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला के
शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या की गंभीरता को देखते हुए हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहन गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं कर रही है। जिस तरह से अपराधियों ने निहत्थी महिला को गोलियों से छलनी किया, उससे यह साफ है कि वारदात को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने भी बताया
कि महिला पर पांच गोलियां दागी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मृतका का बेटा बीएसएफ में पदस्थापित है और देश की रक्षा में सेवा दे रहा है। जबकि दूसरी ओर उसकी मां को जमीन विवाद की दुश्मनी में निशाना बनाया गया। बेटे के सीमा पर र
हते हुए मां की ऐसी निर्मम हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने कायराना हरकत करते हुए महिला को अकेला पाकर गोली मार दी, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल है।
गोपालगंज पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को हरहाल में गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं
- जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली चलाने वाला कौन था और हत्या की साजिश किसने रची। फंडिंग से लेकर अपराधियों की पहचान तक, सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

