Gopalganj एसपी अवधेश दीक्षित ने जवानो के बलिदान को याद किया

1001329758.jpg

थावे में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा – शहीदों का बलिदान अमर रहेगा

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj Bihar 18 news Bihar Gopalganj=गोपालगंज। जिले के थावे स्थित होमगार्ड मैदान में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन हर्ष और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एसपी ने सबसे पहले शाहिद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद

  • जवानों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने भी फूल चढ़ाकर शहीदों की वीरता को नमन किया।

    एसपी अवधेश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उस अदम्य साहस और बलिदान को याद करने का दिन है, जो हमारे वीर पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की रक्षा के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान पुलिस

    विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, वीरता और देशभक्ति से हमें अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और सेवा करना भी है, जिसके लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी सदैव तत्पर रहता है।

    कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जिला पुलिस बल के अलावा होमगार्ड, दारोगा, सिपाही और अन्य विभागों के कर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में एसपी ने सभी जवानों को उनके कर्तव्यों के प्रति ईमानदार, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।

    पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शहीद पुलिसकर्मी देश की सुरक्षा के सच्चे प्रहरी हैं, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *