गोपालगंज सदर से जनसुराज के उम्मीदवार डॉक्टर शशि शेखर सिंह ने एनडीए को दिया समर्थन नामांकन लिया वापस

1001326622.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Gopalganj Bihar Prashant Kishor प्रशांत किशोर के पार्टी को लगा 880 वोल्ट का झटका
कार्यकर्ताओं को नाराज कर जिसको उन्होंने दिया था टिकट ।

नामांकन दाखिल होने के बाद नामांकन लिया वापस ।

और एनडीए सदर को कर दिया समर्थन

डॉ शशि शेखर सिंह ने। कार्यकर्ता नाराज

Bihar Gopalganj=गोपालगंज से बड़ी खबर जनसुराज प्रत्याशी डॉ. शशि शेखर सिन्हा ने लिया नामांकन वापस, एनडीए को मिला समर्थन

गोपालगंज सदर विधानसभा

(101) से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शशि शेखर सिन्हा ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। नामांकन वापसी के बाद एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह स्वयं डॉ. सिन्हा के अंबेडकर चौक स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. सिन्हा ने कहा, “हम सब एक हैं।

डॉ. सिन्हा के इस फैसले से जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक हलकों में इसे जनसुराज

    के लिए “880 वोल्ट का करंट” बताया जा रहा है। उनके नामांकन वापसी के बाद एनडीए की स्थिति गोपालगंज सदर में मजबूत मानी जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार, जनसुराज पार्टी के कई कार्यकर्ता पहले से ही टिकट बंटवारे को लेकर नाराज थे। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उन्होंने इस सीट को खड़ा

    करने में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन टिकट ऐसे लोगों को दिया गया जिनका न तो समाज से सीधा जुड़ाव है और न ही पार्टी से पुराना रिश्ता। इससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ गया था।

    डॉ. शशि शेखर सिन्हा के एनडीए को समर्थन देने और जनसुराज का टिकट छोड़ने के बाद पार्टी के भीतर अस्थिरता और भगदड़ की स्थिति बन गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि

  1. इस घटनाक्रम के बाद गोपालगंज सदर में मुकाबला अब एनडीए के पक्ष में झुकता नजर आ रहा है, वहीं जनसुराज पार्टी को अपने संगठनात्मक ढांचे पर फिर से मंथन करने की आवश्यकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *