गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई 195 लीटर शराब

1001303285.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र media house Bihar18news
Bihar
Gopalganj
shrabbandi Abhiyan Safal Gopalganj SP Avdhesh Dikshit ।Bihar Gopalganj=गोपालगंज विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 359 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद

गोपालगंज विधानसभा चुनाव

  • के मद्देनज़र अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 359 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की है।

    जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रवीन प्रभाकर के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान 194 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, मांझा थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए 165 लीटर शराब जब्त की। दोनों जगहों पर पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर कई स्थानों से शराब की खेप पकड़ी है।

    पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आचार संहिता के उल्लंघन पर रोक लगाने के

      लिए सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रलोभन सामग्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी

      भी व्यक्ति को चुनावी माहौल में अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *