पूर्व डीआईजी आर एन सिंह ने विद्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में गांधी जयंती मनाई

1001256760.jpg

सेंट्रल पब्लिक स्कूल, दिघवा दुबौली में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर दिव्य कार्यक्रम का आयोजन

Bihar Gopalganj=गोपालगंज ke बैकुंठपुर विधानसभा के दिघवा दुबौली स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल

में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के संस्थापक डॉ. सुरेश सिंह की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी एवं भाजपा नेता आर.एन. सिंह ने गांधी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से देश को एक नई दिशा दी।

इस अवसर पर डॉ.

    सुरेश सिंह, ई. प्रमोद सिंह, बिरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, कन्हैया सिंह, अल्लारूदल सहनी, बिनोद पटेल सहित

      कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

      विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गांधी जी के जीवन संघर्ष और शास्त्री जी की सादगी को मंचन के माध्यम से दिखाया गया। क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने गांधी जयंती मनाई और उनके जीवन पर विचार साझा किए।

      पूर्व डीआईजी आर.एन. सिंह ने कहा कि गांधी जयंती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में मनाई जाती है। उनके आदर्शों और विचारों ने पूरी मानवता को शांति और एकता का मार्ग दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *