Gopalganj युवक की हत्या के बाद आगजनी सड़क जाम

1001244470.jpg

एडिट गौतम सिंह
Big breaking news
गोपालगंज में युवक की हत्या के बाद उबाल, परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Bihar Gopalganj= गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में युवक की

    हत्या की घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। वारदात के बाद गुस्साए परिजनों

      और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

      ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

      सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है। हालांकि आक्रोशित भीड़ गिरफ्तारी के आश्वासन से कम मानने को तैयार नहीं है। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

      हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

      प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को समझने में जुटा हुआ है हालांकि ग्रामीण मानने को तैयार नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *