Bihar Gopalganj कटिहार से कोढा गैंग के सदस्य को गोपालगंज पुलिस ने 45000 रुपए के साथ किया गिरफ्तार

1001763689.jpg

Ravi Ranjan Kumar Mahendra Midiahaus Bihar Gopalganj=

गोपालगंज पुलिस को

    बड़ी सफलता, कोढा गैंग का सदस्य 45 हजार कैश के साथ गिरफ्तार

    कटिहार के कोढा गैंग का सक्रिय सदस्य गोपालगंज पुलिस के हथे चढ़ा ।
    झपटमारी के 4

      5 हजार रुपये बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में
      जिले में हुई दर्जनों लूट व झपटमारी की घटनाओं में कोढा गैंग की संलिप्तता
      खबर:
      गोपालगंज पुलिस को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कटिहार जिले के कुख्यात कोढा गैंग के एक सदस्य को 45 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोढा गांव निवासी रंजन सिंह के पुत्र राजन सिंह के रूप में हुई है।
      उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को महम्मदपुर चौक पर बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही माधोपुर निवासी

बबीता देवी के झोले से एक लाख तीन हजार रुपये की झपटमारी की गई थी। इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर महम्मदपुर और बैकुंठपुर थाना पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से झपटमारी की रकम में से 45 हजार रुपये बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बैकुंठपुर, सिधवलिया, महम्मदपुर,

  • माझा, बरौली और नगर थाना क्षेत्रों में हुई दर्जनों झपटमारी व लूट की घटनाओं में कोढा गैंग की संलिप्तता रही है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, कोढा थाने की पुलिस महम्मदपुर थाने के अपर थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार को बरामद पैसे लिफाफा देती, एसडीपीओ ने बताया कि दोनों थाना की पुलिस गठित टीम के सदस्यो को सम्मानित किया जाएगा।।।।।।।। सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न थानों में झट मारी और लूट की घटना में कोढा गैंग सक्रिय है। महम्मदपुर में छिंताई के पैसा बरामद हुई है, कटिहार से गिरफ्तार आरोपित के अपराधिक इतिहास जिले व जिले से बाहर के अपराध खंगाले जा रहे हैं।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *