Bihar Gopalganj विदेश भेजने का नाम पर ठगे करने वाला युवक

1001755101.jpg

अभी रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj गोपालगंज जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कटेया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी रंजन यादव को बाबू जमुनाहा से गिरफ्तार किया। आरोपी पर विदेश भेजने का झांसा

    देकर एक व्यक्ति से करीब साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप है।
    जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर उनसे मोटी रकम वसूल करता था। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी इस ठगी में शामिल हैं या नहीं।
    पुलिस का कहना है कि आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया हो सकता है। इस दिशा में पुलिस पुराने मामलों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
    जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने या नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के पैसे न दें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की ठगी करता है या ठगी का प्रयास करता है, तो तुरंत अपने नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *