रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बलथरी चेक पोस्ट पहुंचा, बजरंग दल की देखरेख में श्रद्धालुओं की सेवा जारी
गोपालगंज जिले के बलथरी चेक
पोस्ट पर विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शिवभक्तों के आस्था का यह अद्भुत प्रतीक 3 जनवरी की सुबह गोपालगंज जिले में प्रवेश कर चुका है और 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक गोपालगंज से होते हुए खजुरिया डुमरिया घाट तक ले जाया जाएगा। इस पूरे मार्ग में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल गोपालगंज संगठन द्वारा सेवा, सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की टीम शिवलिंग की निरंतर देखरेख में लगी हुई है, ताकि दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिवलिंग के दर्शन और उसके आवागमन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
बजरंग दल के सदस्यों का कहना है कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिवलिंग को ले जाने की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, सुचारु और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक रहे। रास्ते में कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए जल, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग की व्यवस्था भी की गई है।
इस अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारी और बजरंग दल के वरिष्ठ सदस्य मौके पर मौजूद रहे। इनमें सारण विभाग मंत्रीसोनू बाबा, जिला अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, शिवेन्द्र पाठक, जयहिन्द पटेल, पुरस्तम तिवारी, भगवान पाल सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी ने मिलकर सेवा कार्य में स
हभागिता निभाई।
विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के आगमन से गोपालगंज जिले का धार्मिक माहौल भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ शिवलिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

