रवि रंजन कुमार महेंद्र Bihar gopalganj=थावे मंदिर में विधायक अमरेंद्र पांडे ने मां दुर्गा को समर्पित किया सिंगर, चोरी गए मुकुट की बरामदगी को लेकर पुलिस अलर्ट
गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे मां के दरबार में सोमवार को कुचायकोट विधायक एवं समाजसेवी अमरेंद्र पांडे और पप्पू पांडे ने पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। यह अवसर 17 दिसंबर को मंदिर से चोरी हुए मां के मुकुट और सिंगर की घटना के बाद श्रद्धा
जानकारी के अनुसार चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 12 विशेष टीमों का गठन किया है। उत्तर प्रदेश में पुलिस कैंप कर रही है, जबकि पूर्वी चंपारण सहित अन्य जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए मुकुट को बरामद कर लिया जाएगा।
इस दौरान
विधायक अमरेंद्र पांडे ने मां दुर्गा को सिंगर समर्पित किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह सब मां का आशीर्वाद है कि उनका बेटा इसे मां तक पहुंचा सका। उन्होंने कहा, “मां ने मुझे इतना दिया है कि मैं पांच करोड़ की गाड़ी पर बैठता हूं, फिर भी मुझे उसका घमंड नहीं है। मैंने अपनी औकात से बढ़कर मां के लिए सिंगर बनवाया है। इससे आप
समझ सकते हैं कि मां को दिया गया दान कितना पवित्र और मूल्यवान है।”
विधायक के इस कदम से पूरे गोपालगंज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। थावे मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में जयकारों से
माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
पूजा संपन्न होने के बाद विधायक और उनके साथ आए लोग अपने निवास के लिए रवाना हो गए। यह घटना गोपालगंज के लोगों की जुबानी श्रद्धा, आस्था और विश्वास की एक जीवंत कहानी बन गई, जिसमें विधायक ने स्वयं मां को मुकुट और सिंगर समर्पित कर भक्ति की मिसाल पेश की।

