रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=थावे दुर्गा मंदिर आभूषण चोरी कांड breaking news डीआईजी निलेश कुमार ने किया गर्भगृह का निरीक्षण, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के संकेत
गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में करोड़ों रुपये के आभूषणों की चोरी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। इसी क्रम में सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी निलेश कुमार स्वयं थावे पहुंचे और मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया। डीआईजी ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर विधिवत जांच-पड़ताल की और चोरी से जुड़े हर पहलू की जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद डीआईजी निलेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है और आस्था से जुड़ा मामला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच में यदि किसी भी पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार
-
किया जाए।
- अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बरौली विधायक मंजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी, सदर एसडीओ अनिल कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सभी ने घटना पर चिंता जताते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की।
घटना
-
के बाद मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा बना
डीआईजी के साथ मौके पर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित भी मौजूद रहे। एसपी ने डीआईजी को अब तक की जांच की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एसआईटी का गठन कर जांच तेज कर दी गई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर
रहे। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच हर स्तर पर की जा रही है और जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

