Bihar Gopalganj विद्यालय में एसडीपीओ ने संभाली कक्षा, छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा – “बिना डर के विद्यालय आएं”

1001557625.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=विद्यालय में एसडीपीओ ने संभाली कक्षा, छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा – “बिना डर के विद्यालय आएं”

Gopalganj बैकुंठपुर प्रखंड के श्री योगेंद्र ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतिथ
को एक विशेष पहल के तहत

  • सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार स्वयं विद्यालय पहुंचे और छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। उनके आगमन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। एसडीपीओ ने बच्चों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, समस्याओं और विद्यालय आने-जाने से जुड़े अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

    कक्षा के दौरान उन्होंने छात्राओं से पूछा कि क्या उन्हें विद्यालय आने में किसी तरह का डर या परेशानी महसूस होती है।

      छात्राओं ने कहा कि विद्यालय आने में तो डर नहीं लगता, लेकिन गणित और अंग्रेज़ी विषयों से उन्हें कठिनाई होती है। इस पर एसडीपीओ ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ना,

      लिखना और फिर पढ़ना—यही जीवन की असली प्रक्रिया है। अभी समय है,

    • इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि आगे चलकर देश का मान बढ़ा सकें।

      उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि यदि विद्यालय आने के रास्ते में किसी तरह की समस्या या परेशानी आती है तो वे बिना

        हिचकिचाए सीधे उन्हें फोन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस घर तक पहुंचकर मदद करेगी, इसलिए डरकर नहीं बल्कि निडर होकर विद्यालय आएं।

        एसडीपीओ राजेश कुमार ने बैकुंठपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक से भी बातचीत की और विद्यालय परिसर के आसपास खड़े होने वाले शरारती तत्वों की जानकारी ली। इस संबंध में उन्होंने बैकुंठपुर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार को स्पष्ट

        निर्देश दिया कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो बेवजह विद्यालय के बाहर खड़े होकर माहौल खराब करते हैं या पढ़ाई में बाधा डालते हैं। शिक्षक सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

        उनकी इस

      पहल से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा और विद्यालय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राहत महसूस की।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *