Gopalganj डीएम ने किया सिधवलिया अंचल कार्यालय का आवश्यक निरीक्षण डाटा ऑपरेटर सस्पेंड

1001530700.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Gopalganj in khabar data operator suspend DM jaanch anchaladhikari Karyalay ka Bihar Gopalganj=सिधवलिया अंचल कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण
राजस्व अभिलेखों की गहन जांच, पारदर्शिता पर सख्त निर्देश

Gopalganj

  • सिधवलिया में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बुधवार को सिधवलिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों में हलचल मच गई। डीएम ने पहुँचते ही
  • विभिन्न सेक्शन का दौरा किया और राजस्व से जुड़े अभिलेखों की सूक्ष्म जांच की। निरीक्षण के दौरान वरीय उप समाहर्ता संदीप कुमार, अंचल अधिकारी प्रीतिलता, सहित कई कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

    डीएम सिन्हा ने सहायक रोकड़ पंजी, सामान्य रोकड़ पंजी, भू-राजस्व रोकड़ पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों की विस्तृत जांच की। उन्होंने रजिस्टरों के रख-रखाव की स्थिति पर असंतोष जताते हुए स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी अभिलेख सही, व्यवस्थित और अद्यतन स्थिति में रहने चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि, देरी या लापरवाही

    बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व

      कार्य सीधे आम लोगों के अधिकारों और जरूरतों से जुड़े होते हैं, इसलिए सेवा वितरण में ईमानदारी और जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है।

      इसके साथ ही

    उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई, फाइलों के सुव्यवस्थित रिकॉर्ड और आने वाले नागरिकों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने की हिदायत दी। डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *